फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप से आहत युवक ने आत्मदाह किया

Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रुपये चुराने का झूठा आरोप लगाए जाने से आहत युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। मृत युवक कोल्हू पर मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व कोल्हू से रुपये चोरी होने पर मालिक ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया था।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के नरोत्तमगढ़ गांव निवासी युवक कर्ण सिंह उर्फ चीकू (18) गांव में ही एक कोल्हू पर मजदूरी करता था। रविवार को कोल्हू से बीस हजार रुपये चोरी हो गए। कोल्हू मालिक ने चोरी का आरोप चीकू पर लगाया। बताया गया है कि सोमवार को कोल्हू मालिक किसी पूछे वाले (तांत्रिक) के यहां भी चोरी का पता करने गया उसने भी चोर के रूप में चीकू का नाम बताया। इसके बाद चीकू और परेशान हो गया था।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे तो उसने आंगन की चारदीवारी का दरवाजा बंद कर स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जलते समय निकली चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दीवार फांदकर उसके घर पहुंचे। तब तक चीकू गंभीर रूप से जल चुका था। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता काला ने मौके पर पहुंचे दरोगा लोकेंद्र राणा को बताया कि उसका बेटा चोरी का झूठा आरोप लगने से काफी परेशान था। इसी अवसाद में उसने मौत को गले लगा लिया। उधर, एसओ कमल सिंह यादव का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें