फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे में दो व्यापारी लूटे

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा अफगान/अंबेहटा। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को पांच घंटे में अंबेहटा क्षेत्र में दो व्यापारियों को निशाना बनाया। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दी है। आर्डर पर बने जेवरातों को देने जा रहे ज्वेलर्स से ढाई लाख के जेवर और दवा व्यापारी से हजारों रुपये की नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हाथ ही मलती रह गई। कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कपूरी रनियाला मार्ग पर मंगलवार सुबह नकाबपोश बदमाशों ने खेड़ा अफ गान निवासी खालिद से ढाई लाख रुपये के जेवर लूट लिए। खालिद की गांव में आभूषण बनाने की दुकान है। मंगलवार को खालिद गांव में ऑर्डर पर बनाए जेवर देने के लिये जाता है। सुबह वह बाइक से जेवर लेकर कपूरी गांव जा रहा था। रनियाला गांव के पास चार नकाबपेाश बदमाशों ने उसे तमंचे के बल रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट की बैग में रखे 50 ग्राम सोने, दो किलो चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिग की, लेकिन बदमाशो का कोई सुराग नहीं मिला।
सहारनपुर निवासी दवा व्यापारी अजय कक्कड़ मंगलवार को नकुड़ एवं गंगोह से वसूली कर दोपहर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर लौट रहे थे। बांदुखेड़ी गांव के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट लिया। व्यापरी ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पूरी तरह सुनसान थी। बदमाशों ने व्यापारी से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, एटीएम और 25 हजार रुपये की नकदी लूटी और फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी सहारनपुर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ वह नकुड़ कोतवाली में पहुंचा और लूट की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें