फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन थाने में बैठाया फिर तस्कर बनाया !

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पुलिस के फर्जी खुलासे का बड़ा सच गुरुवार को सामने आया। मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार को अमर उजाला को अपने भतीजे पप्पन को अवैध रूप से हिरासत में रखने की बात बताई थी। गुरुवार को प्रकाशित इस समाचार में परिजनों ने बेटे को किसी बडे़ मामले में फंसाने की आशंका जताई थी। गुरुवार को पुलिस के खुलासे में यह आशंका हकीकत में बदल गई। एसएसपी की ओर से किए गए खुलासे के अनुसार बुधवार को मुठभेड़ में हथियारों का एक तस्कर दबोचने का दावा किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से कई हथियार भी बरामद दिखाए गए हैं। मुठभेड़ में शामिल पुलिस बल और आरोपी में से किसी के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं होना भी एसएसपी के दावे पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी विजय यादव ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बड़गांव थानाध्यक्ष को मुजफ्फरनगर से कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियारों को कहीं सप्लाई करने ले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बड़गांव-नानौता मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को रोका तो वे भागने लगे। मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर अंतर्गत ग्राम बरबाला निवासी पप्पन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी बच्ची भाग निकला। तलाशी लेने पर बाइक में से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, 315 बोर के दो तमंचे, छह कारतूस बरामद हुए। बरामद हुई बाइक पर कोई नंबर भी नहीं लिखा था। जो प्रथम दृष्टया चोरी की प्रतीत होती है। पुलिस के मुताबिक हथियारों का मुख्य सप्लायर बुढ़ाना के चौला क्षेत्र का रहने वाला है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
आरोपी पप्पन के चाचा सुरेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को भतीजा घर से बाइक लेकर निकला। शाम को घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। बड़गांव थाने में हिरासत का पता लगने पर हमने पुलिस से संपर्क किया। लेकिन, पुलिस हमें लगातार गुमराह करती रही और पप्पन से मिलने भी नहीं दिया। मीडिया को भी इस बारे में बुधवार को बताया गया था। पप्पन को फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका थी। गुरुवार को समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने उस पर झूठा आरोप लगाकर फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी विजय यादव का कहना है कि आरोपी पप्पन के परिजनों ने हमसे मुलाकात नहीं की है। अगर किसी तरह की आशंका है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें