देवबंद। मोहल्ला बेरून कोटला में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर खाली प्लाट में कटान के लिए रखे गए गोवंश को बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बेरुन कोटला में गोकशी की सूचना पर छापा मारा। यहां पुलिस को खाली प्लाट में कटान के लिए लाया गया एक सांड रस्सी से बंधा मिला। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी फैजान और गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप वत्स ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।