फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान ने अवैध वसूली करते दो सिपाही पकड़े

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी ने लक्सर चौकी के दो सिपाहियों को बैरियर डालकर अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। रविवार को दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसएसपी विजय यादव ने देहात क्षेत्र के फतेहपुर और बिहारीगढ़ थानों क्षेत्रों को दौरा किया। कप्तान जैसे ही फतेहपुर थाना की लक्सर चौकी पहुंचे, वहां तैनात दो सिपाहियों ने बैरियर डाला हुआ था और वे वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। कप्तान ने दोनों सिपाहियों अरशद और योगेंद्र को रंगेहाथ पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिले की सीमाओं से लगे थाने और चौकियों को अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यहां पोस्टिंग पाने को पुलिसकर्मी सिफारिशें लगाते हैं। दो दिन पहले देवबंद क्षेत्र में अवैध वसूली की खबरें अखबारों में भी छपीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें