फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को बंधक बना पांच लाख का सरिया लूटा

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार को बंधक बना पांच लाख का सरिया लूटा
विज्ञापन

गंगोह। आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने निर्माणाधीन महाविद्यालय पर धावा बोल वहां मौजूद ठेकेदार सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर दस टन सरिया लूट लिया। बदमाश अपने साथ गाड़ी लाए थे जिसमें सरिया भरकर साथ ले गए। लूटे गए सरिये की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

नगर के लाला किशनचंद महाविद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण का ठेका रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जुगरान निवासी शिवचरण मिश्रा ने ले रखा है। सोमवार रात ठेकेदार और उसके साथी राणा एवं बबलू वहां मौजूद थे। करीब 12 बजे के बाद छह नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर वहां घुस आए। बदमाशों ने तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया। ठेकेदार ने बताया कि इसके बाद एक गाड़ी वहां आई। जिसमें बदमाश साइट पर निर्माण के लिए पड़ा 10 टन सरिया डालकर ले गए। सरिये के कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त हुए ठेकेदार ने फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास ट्रक की तलाश में कांबिंग की और सीमाओं पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दिन में पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली में अज्ञात छह बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें