फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स की बढ़ोतरी ने बिगाड़ा बजट

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स में बढ़ोतरी होने पर लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। निगम की ओर से तीन से चार गुना तक बढ़े हुए बिल सौंपे जा रहे हैं। कई भवन स्वामियों का कहना है कि उनका बिल दस गुना तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

हकीकतनगर निवासी बलदेव ग्रोवर का कहना है कि वह उन्हें निगम की ओर से 3300 रुपये टैक्स जमा कराने का नोटिस मिला है। मोहल्ले के कई अन्य लोगों की भी यही स्थिति है। शहर में अभी तक हाउस टैक्स का निर्धारण नगर पालिका टैरिफ के अनुसार किया जा रहा था, लेकिन अब टैक्स निर्धारण नगर निगम के अनुसार किया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नए कर निर्धारण में लोगों पर डेढ़ से दो गुना टैक्स बढ़ेगा। कुछ लोगों का आरोप है कि उनका टैक्स दस गुना तक बढ़ा है। बढ़ा हुआ टैक्स लोगों का बजट बिगाड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निगम के अनुसार शहर का विकास नहीं हो रहा हैं। कर अधीक्षक विनय शर्मा के मुताबिक निगम क्षेत्र में 85 हजार भवन चिहिन्त हैं। करीब दस हजार भवन स्वामी स्वकर निर्धारण के फार्म जमा कर चुके हैं। अभी तक निगम को हाउस टैक्स के रुप में सात से आठ करोड़ रुपया वार्षिक प्राप्त होता रहा हैं। नए टैक्स लगने से 15 से 16 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इससे नगर के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें