फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान ज्योति समिति उठाएगी घरों से कूड़ा-करकट

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुस्कान ज्योति समिति की विचार गोष्ठी में कचरा प्रबंधन एवं नियोजन की जानकारी दीगई। गोष्ठी में नगर आयुक्त नीरज शुक्ला ने शहर वासियों से अपील की कि वह कूडे-कचरें को इधर-उधर न फेंककर समिति कार्यकर्ताओं को दें।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित गोष्ठी में नगर आयुक्त ने शहरवासियों से कहा कि वह जगह-जगह कूडा न डालकर उसे घर के कूडादान में रखे। मुस्कान ज्योति समिति के कार्यकर्ता स्वयं इसे घरों से इकट्ठा कर साथ ले जाएंगे और बाद में उसे जैविक खाद्य में परिवर्तित कर किसानों को वितरित करेंगे। शुक्ला ने कहा कि ऐसा करने से शहर में जगह-जगह फैलने वाली गंदगी से तो बचा ही जा सकता है साथ ही मक्खी मच्छरों का बढ़ता प्रकोप कम होगा और विभिन्न बीमारियों से मुक्ति मिल पाएगी। समिति की वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक अजमी जैदी ने बताया कि संस्था 8500 घरों से कूडा-कचरा उठाकर उसका प्रबंधन कर खाद बना रही है। इससे प्रति माह 30 से 40 टन खाद निकलेगा। गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रंजना चौधरी, डीआईओ डा. वीके गुप्ता, डा. अनिल बिलमिले, डा. एसके उपाध्याय, डा. पीके शर्मा, मनमोहन जुनेजा, रूमी आहुजा, अजय सिंघल, डीसी वर्मा, उज्जवल सिंहा आदि ने विचार रखे। इस दौरान मुस्कान ज्योति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें