फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली टू सहारनपुर, वूमेन ट्रैफेकिंग में फंसी एनआरआई

Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंदन से मुंबई और वहां से दिल्ली पहुंची एनआरआई वूमेन ट्रैफेकिंग के जाल में फंस गई। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के राजू ने गौरी घोसले को देहरादून से 40 हजार रुपये में शादी के लिए खरीदा। इससे पहले बेहोश हालत में एनआरआई दिल्ली से देहरादून के बीच कई बार बेची गई। इस बीच उसका मोबाइल, वेबकैम, लैपटॉप और नकदी भी गायब हो गई। देहरादून के एक गैंग ने इसे नेपाली युवती बताकर तलहेड़ी के युवक को बेचा। पुलिस हिरासत में पहुंचे आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब वेस्ट यूपी में सक्रिय मानव तस्करों के गैंग की धड़पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में तेजी से बिगड़ रहे लिंगानुपात के कारण यहां शादियों के लिए बाहर से भी लड़कियों के खरीदे जाने का चलन काफी समय से है। सबसे अधिक लड़कियां हिमाचल, बिहार, बंगाल और नेपाल से खरीदी जाती हैं। इनमें से कुछ राज्यों के महिला तस्करों का दिल्ली अड्डा बन गया है। वहां से सहारनपुर सहित पूरे वेस्ट यूपी में बाहर से लड़कियां लाकर बेची जाती हैं। एनआरआई का बिंदास अंदाज और बातचीत की शैली के कारण वह मानव तस्करों के हत्थे चढ़ गई।


आई डोंट नो...पुलिस के लिए मुसीबत
बदमाशों के चंगुल से मुक्त हुई एनआरआई की भाषा भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी रही। देवबंद थाने पहुंची युवती अंग्रेजी में बात कर रही थी। ऐसे में पुलिस उससे पूछताछ करने में भी नाकाम रही। युवती ने थाने में शिकायत भी अंग्रेजी में लिखकर दी। युवती की भाषा समझने के लिए पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत की। इसके बाद एक अनुवादक की मदद से पुलिस युवती की बात समझ पाई।
विज्ञापन


चार महीने के वीजा पर है एनआरआई
मालदा के रहने वाली एलीना की बेटी रुबी और साउथ लंदन के हीरा व्यापारी डेविड घोसले की बेटी गौरी चार महीने के लिए इंडिया आई है। पुलिस को उसके पास से चार महीने का वीजा, पासपोर्ट और तीन हजार डालर भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि एनआरआई लड़की इससे पहले भी कई बार अकेले ही भारत आ चुकी है। यही कारण है कि बिना किसी डर मुंबई से दिल्ली घूमते हुए पहुंच गई।

प्यार के चक्कर से भी इनकार नहीं
पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही है कि एनआरआई आनलाइन लव के चक्कर में पड़ी हो। पुलिस का मानना है कि संभव है कि फेसबुक या चैटिंग के माध्यम से एनआरआई को किसी से प्यार हो गया हो। दिल्ली में प्रेमी से मिलने के बाद गौरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके कथाकथित प्रेमी ने उसे मानव तस्करों के हवाले कर दिया हो। पुलिस का कहना है कि एनआरआई काफी डरी हुई है। ऐसे में अभी उससे ज्यादा बात नहीं हो पा रही है, मगर यह भी जांच का बिंदु है।

कोट
मामले की तफ्तीश की जा रही है। एनआरआई के दिल्ली से सहारनपुर के बीच पहुंचने की सभी कड़ियों को तलाशा जा रहा है। दूतावास और दिल्ली पुलिस की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन

डीसी मिश्र, एसएसपी, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें