फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर गोली मारी

Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नानौता के ग्राम ढकादेई में रंगदारी न देने पर युवक को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ढकादेई निवासी अनीस को उसके भाई इखलाक ने सोमवार की सुबह घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि अनीस ईंट भट्टे पर काम करता है। आरोप है कि तुर्मतपुर गांव का सलीम काला दो माह से उससे रुपयों की मांग कर रहा था। अनीस ने कई बार कभी 500 तो कभी 1000 रुपये उसे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि सलीम रात में घर आया और धमकी दी कि यदि रुपये नही पहुंचे तो जहां भी मिलेगा गोली मार दूंगा। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग मजदूरी पर चले गए थे। घर पर उसकी मां रईसा, दो भाभी तथा अनीस था। तभी सलीम अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें गोली अनीस को लगी। दूसरी ओर सलीम ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उसके भांजे अफजल से अनीस की बहस हो गई थी। जिसके बाद उसने उसे फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से गोली मारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें