- नए संक्रमितों में शहर के साथ ही बड़ी संख्या में देहात के मरीज शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 95 नए संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें शहर के साथ ही देहात के मरीज भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 6829 पर पहुंच गई है, जबकि 1209 एक्टिव मरीज हैं।
शनिवार को मिले संक्रमितों में खलासी लाइन के पांच, बेहट के तीन, चकहरेटी के दो, वैष्णवधाम पांच, देवबंद के तीन, गांगनौली के दो, भगत सिंह कॉलोनी के दो, मिशन कंपाउंड के तीन, कंबोह कठेरा के दो, निजी अस्पतालों के दो, शिवपुरी के दो, गिल कॉलोनी के दो, चंद्रनगर के दो, वैशाली विहार के तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा रसूलपुर देवबंद, हुसैनपुर, नयागांव, जिला जेल, पावर ग्रिड मोहनपुर गाड़ा, बंजारान नकुड़, कुतुबपुर, एयरफोर्स स्टेशन परिसर, नगला, गोकलपुर, बढेड़ी घुग्गू, मटिया महल, झाडवन, मंसापुर, फतेहपुर, सराय हिसामुद्दीन, चचरेकी, बेेरीजमा, आवास विकास, इकराम, अर्जुननगर, नवीन नगर, दरियापुर, हसनपुर, मोहल्ला कल्याण, जड़ौदा जट, गुनारसी, आवास विकास, सिमलाना, चहलोली, सरसावा, किशनपुरा, लिंक रोड, तिरापड़ी, टैगोर गार्डन, डिंडोली, रेलवे रोड देवबंद, लसवाड़ा देवबंद, ऑफिसर कॉलोनी, बख्शपुर, शिवदासपुर, पुलिस लाइन, सहजवी समेत अनेक जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। शनिवार को 80 मरीज ठीक भी हुए हैं।