फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की 937 लोगों ने पहली और 865 ने दूसरी डोज ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शनिवार को भी जारी रहा। जनपद में 107 बूथों पर टीके लगाए गए। इसमें 9371 लोगों ने पहली और 865 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज केंद्रों में लगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सहारनपुर शहर में 27, देवबंद में 10, सरसावा में नौ, मुजफ्फराबाद और नकुड़ में आठ-आठ, सुन्हेटी खड़खड़ी, नागल और पुवांरका में सात-सात, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नानौता, साढ़ौली कदीम में छह-छह बूथ बनाए गए हैं। वैक्सीन की पहली डोज के लिए 14400 का लक्ष्य रखा था, मगर 9371 लोगों ने ही केंद्रों में टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों का प्रतिशत 65.1 रहा। दूसरी डोज के लिए 900 लोगों का लक्ष्य रखा था, लेकिन 865 लोग टीका लगवाने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया लोगों में टीके को लेकर उत्साह है।
दस नए कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। शनिवार को जनपद में 10 नए संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33042 हो गई है। उधर, शनिवार को 56 कोरोना मरीज ठीक भी हैं। इनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 239 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें