चिलकाना क्षेत्र में छोटी यमुना नदी का खेतों में फैला पानी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हथिनीकुंड बैराज से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे 93299 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो आज दिनभर का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। हालांकि एक दिन पहले छोड़े गए पानी से यह मात्रा काफी कम रही।
बीते दो दिन से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बरसात के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया था। हथिनीकुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी मात्रा में हर घंटे पर परिवर्तन हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 93299 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, लेकिन उसके बाद इसकी मात्रा घटती ही रही। रात सात बजे 17826 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। एक दिन पहले ही 1.59 लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया था जो बुधवार रात तक चिलकाना और सरसावा की तरफ से आगे निकल गया।
हथिनीकुंड से दिनभर में छोड़ा गया पानी
सुबह 8 बजे -- 93299 क्यूसेक
सुबह 9 बजे -- 90802
सुबह 10 बजे -- 86879
पूर्वाह्न 11 -- 78674
दोपहर 12 बजे -- 73994
दोपहर एक बजे -- 60568
अपराह्न दो बजे -- 35108
अपराह्न तीन बजे -- 26846
अपराह्न चार बजे -- 26846
सायं पांच बजे -- 26846
सायं छह बजे -- 25839
रात सात बजे -- 17826