सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 926 सरकारी कर्मचारियों ने मतदान किया। अब तक 2497 सरकारी कर्मचारी डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम से 67 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
रविवार को पाइनवुड स्कूल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 23 पीठासीन अधिकारी, 15 मतदान अधिकारी प्रथम, 14 मतदान अधिकारी द्वितीय और 15 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को आठ फरवरी को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने संबंधित के विरुद्घ एफआईआर करने की चेतावनी दी।
926 कर्मचारियों ने किया मतदान
पाइनवुड स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सरकारी कर्मचारियों ने मतदान भी किया। रविवार को 926 कर्मचारियों मतदान किया। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही विधानसभा वार बूथ बनाए गए हैं। डाक मतपत्रों के प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार न्यायिक (सदर) नितिन राजपूत ने बताया कि मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्रवार अलग अलग बैलेट बॉक्स रखे गए हैं।
सरकारी कर्मचारियों ने किया मतदान
विधानसभा मतदान
बेहट 86
नकुड़ 133
सहारनपुर नगर 297
सहारनपुर 122
देवबंद 82
रामपुर मनिहारान 117
गंगोह 89
योग 926