फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

348 से अधिक दिव्यांग और बुजुर्गों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनावों में पहली बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी गई है। रविवार को दूसरे दिन जनपद की सात में से छह विधानसभा सीटों पर 348 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

रविवार को जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए बनाई गई 32 टीमों ने घर घर जाकर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराया। मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। देर शाम तक सात में से छह विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के आंकडे़ ही आ सके। प्रभारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर 26 मतदाताओं ने मतदान किया। बेहट में 18, सहारनपुर में 73, देवबंद में 32 और सहारनपुर नगर में 117 मतदाताओं ने वोट डाले। इसके अलावा नकुड विधानसभा सीट पर 82 मतदाताओं ने वोट डाले। गंगोह विधानसभा सीट पर डाले गए वोटों का आंकड़ा देर शाम तक नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें