फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओवरलोड 92 वाहनों का चालान 44.56 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोडिंग रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में प्रवर्तन अधिकारियों ने 92 वाहनों का चालान किया, जबकि 83 वाहनों को बंद कराया गया। 44.56 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

दरअसल, विभागीय अधिकारियों को रात में अधिक ओवरलोड वाहनों के चलने की शिकायत मिलती रहती है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीके सिंह के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने टीम के साथ जनवरी महीने में चेकिंग अभियान चलाया। सबसे ज्यादा चेकिंग अभियान सरसावा, नकुड़, बेहट, मिर्जापुर और बिहारीगढ़ क्षेत्र में चला। चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा।
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जनवरी महीने में ओवरलोड 92 वाहनों का चालान किए गए, जबकि 83 वाहनों को बंद कराया गया। ओवरलोड में 44.56 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। इसके अलावा ओवर स्पीड में 246 चालान हुए और उनसे करीब 30 हजार जुर्माना लगाकर वसूल किया। बिना हेलमेट 1355, बिना सीट बेल्ट 431 चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 129 चालान हुए। अवैध पार्किंग में 246 और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने में 58 चालान किए गए। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 36 चालान और 37 वाहनों को बंद किया गया।
विज्ञापन

-
ओवरलोडिंग के अनुरूप लगता है जुर्माना
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि वाहनों में ओवरलोडिंग के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। अगर किसी वाहन पर एक टन ओवरलोडिंग है तो उस पर 22 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। उसके ऊपर प्रति टन दो-दो हजार रुपये का जुर्माना बढ़ता जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें