फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फर्जी तरीके से महिला की आईडी पर लिया 45 हजार का लोन

Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव मिरगपुर पांजूवाला निवासी पूनम पत्नी अनित कुमार ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर पर फर्जी तरीके से उसकी आईडी पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर 45 हजार का लोन लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व मैनेजर ने उसकी आईडी पर पूनम पत्नी पिंटूराम निवासी रामपुर कलां की फोटो एडिट कराई। उसके बाद कंपनी से 45 हजार का लोन स्वीकृत कराकर धनराशि हड़प ली। उसे जानकारी तब हुई जब लोन की जरूरत पड़ी। जब लोन कराने के लिए वह कंपनी के दफ्तर पहुंची तो उसे बताया गया कि उसकी आईडी पर पहले से लोन लिया गया है। यह लोन उसके सिबिल में शो कर रहा है, जबकि उसके द्वारा कोई लोन नहीं लिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें