फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि निर्माण के लिए 92 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है। प्रथम चरण का निर्माण शुरू कराने के लिए शासन ने 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। अब बस शिलान्यास होने का इंतजार है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। जिसके लिए जमीन की खरीद काफी पहले पूर्ण हो चुकी है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण कराने के लिए मॉनिटरिंग एजेंसी नियुक्त किया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण का पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जो दो चरणों में होना है। पहले चरण में प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवनों का निर्माण होना है। दोनों चरण के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 565 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें से पहले चरण में होने वाले निर्माण के लिए शासन ने तीन दिन पहले ही 92 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को लेकर कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और उसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम होने पर राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
ईपीसी के आधार पर होना है निर्माण
राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण ईपीसी (इंजीनियर प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) के तहत कराया जाना है। जिस तरह से स्मार्ट सिटी योजना में ईपीसी मोड पर कार्य कराए जाते हैं, उसी तर्ज पर विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

नए सत्र से शुरू होंगे दाखिले
राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र से दाखिले भी शुरू होने हैं। वैसे भी पुंवारका में पहले से स्थित राजकीय महाविद्यालय के भवन बने हैं। महाविद्यालय के भवनों का इस्तेमाल भी विश्वविद्यालय परिसर में ही होगा। क्योंकि उसके लिए कैबिनेट बैठक में भी मंजूरी मिल चुकी है। इस दशा में माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होने के बाद कार्य चलता रहेगा, लेकिन दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
----- वर्जन
राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण दो चरणों में होगा। प्रथम चरण के लिए अभी शासन ने 92 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी और उसके बाद निर्माण शुरू होगा। -- अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें