फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल संपत्ति बेचने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल संपत्ति चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। आरपीएफ की टीम ने रेलवे की संपत्ति बेचने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोहे की प्लेटें, टूटी पटरी और पेंड्रोल क्लिप चोरी करता था। आरोपियों ने 2000 रुपये की कीमत वाली प्लेटों को महज 200 से 250 रुपये में बेच दिया है। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी में एक गिरोह रेल संपत्ति को नुकसान कर रहे हैं। छानबीन के लिए आरपीएफ के उप निरीक्षक सतीश कुमार के साथ कल्लू सिंह, सचिन कुमार, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र सरोहा की टीम को लगाया गया। जांच के बाद गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं, उनके दो साथी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में पिलखनी निवासी आकाश कुमार, अवनीश कुमार, अनुज कुमार, आली की चुंगी निवासी शहनवाज और सगीर अहमद शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि रेलवे संपत्ति चुराने के बाद उसे सरसावा, गागलहेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में कबाड़ के भाव बेच दिया जाता था। इन जगहों से पुलिस टीमों ने 15 लोहे की प्लेटें और कुछ पेंड्रोल क्लिप बरामद की हैं।
क्षेत्र के रेलवे स्टोर से कर रहे थे चोरी
- आरपीएफ थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पिलखनी के पास ही रेलवे के स्टोर से यह सामान चोरी कर रहे थे। एक आरोपी सगीर अहमद फेरी वाला है। इसके अलावा आउटर एरिया में पेंड्रोल क्लिप सहित अन्य सामान चोरी कर कबाड़ियों को बेचा जाता था।
विज्ञापन

-------
सिविल पुलिस की ली जाएगी मदद
- गिरोह के बाकी आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरपीएफ सरसावा, गागलहेड़ी सहित अन्य थाना क्षेत्रों की सिविल पुलिस की टीम ली जाएगी। इसके साथ ही पता लगाया जाएगा कि जिले के अलावा बाहर भी रेल संपत्ति चोरी की घटनाएं की गई हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें