रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव मल्हीपुर में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रीजी की वार्षिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित अनेक आकर्षक झांकियां पेश की गई।
जैन मंदिर से शुरू हुई श्रीजी की शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर जैन धर्मावलंबियों ने श्रीजी के गीतों पर अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ भगवान महावीर के जीवन पर आधारित अनेक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में श्रीजी के रथ की बोली शुभम जैन ने ली और श्रीजी के रथ पर सवार हुए, इंद्र की बोली कुलभूषण व मयंक जैन ने ली सारथी की बोली राकेश जैन ने ली और श्रीजी के रथ पर सवार हुए। यात्रा में संयम जैन, मुकेश जैन, उमेश जैन, नितिन जैन, प्रमोद जैन, सुधीर जैन, प्रदीप जैन, प्रभाष जैन, कमल जैन, आलोक जैन आदि रहे।