हृदयगति रुकने से सिपाही की मौत
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी सिपाही की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। सिपाही इन दिनों मेरठ में तैनात था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी सिपाही श्रवण कुमार शर्मा (52 वर्ष) मेरठ में बतौर कोर्ट मोहर्रिर तैनात थे। रविवार को अवकाश होने के चलते श्रवण कुमार अपने घर सहारनपुर आए। शाम को उनकी तबीयत खराब हुई। जिस पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।