गंगोह। स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर और देहात क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने का संकल्प दिलाया। नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रजनी राजपूत एवं उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अच्छे गुणों को आत्मसात करके समाज के असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। स्वामी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी देते हुए उनके ज्ञान, वैराग्य, धर्म एवं संस्कृति के बारे में बताया गया। स्वामी जी के ‘उठो जागो और लक्ष्य तक पहुंचे बिना रुको मत’ वाक्य की सीख पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर पंकज राजपूत, मुनेश नामदेव, अरविंद शर्मा, मनोज कौशिक आदि रहे।
विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में विवेकानंद जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सचिव पूनम शर्मा एवं प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने बच्चों को स्वामी जी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। राम बाग सरस्वती विद्या मंदिर में आकाश, कपिल, शिवम, साहिल, आदित्य, अंश, विशाखा आदि ने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने भी स्वामी जी के बारे में बताया। संचालन खुशी ने किया। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। संचालन डा. अब्दुल लतीफ ने किया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, अब्दुल समद ने द्वितीय एवं जसवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में आकांक्षा प्रथम, प्रीति सैनी द्वितीय एवं जसवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। डा. ऋतु वर्मा, नितिन कुमार, केएस राणा, सुनील कुमार, अमित कुमार एवं सचिन खरे मौजूद रहे।