फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को रायवाला स्थित रामकृष्ण परमहंस स्कूल में हुआ। काफी विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नए पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चुनावी कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल सिंह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा मौजूद रहे। सर्वसम्मति से विजय कुमार को जिलाध्यक्ष, बीर सिंह तोमर को जिला महामंत्री, सत्यनारायण शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, केके गोचर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन त्यागी और रश्मि देवी को संयुक्त रूप से महिला उपाध्यक्ष तथा अनिल कुमार, सरदार सिंह, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार और राजीव मित्तल को संयुक्त रूप से संयुक्त मंत्री चुना गया। तेलूराम, बिजेंद्र काम्बोज, राकेश कुमार, मृदुल जोशी और नरेशपाल सिंह को विशिष्ट कार्यालय सदस्य चुना गया। अरुण वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें