फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक शौचालय जनता को समर्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा बनवाये गए पिंक शौचालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। पिंक शौचालय का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, पूर्व चेयरमैन अखिलेश जैन व नानौता के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। इसलिए जरूरी है कि हम सब सरकार के प्रयासों को सार्थक बनाने के लिए अपना सहयोग दे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नगर को साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें। इस दौरान लिपिक राकेश छलेरिया, मरगूब अहमद, शमीम अंसारी, फरमान कुरैशी, जाहिद अहमद, सुबोध सिंघल, प्रवीण कुमार, बिरम सिंह, आसिफ राणा, भूरा कुरैशी, महफूज अहमद, इंतजार, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले ही दिन तौलिया और साबुन चोरी
पिंक शौचालय के उद्घाटन के कुछ समय बाद ही शौचालय से तौलिया व साबुन चोरी हो गया। हुआ यू कि उद्घाटन के करीब आधा घंटा बाद ही कुछ लोगों ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत की कि शौचालय पर ताला लटका है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने इस विषय में तुरंत ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने बताया कि शौचालय में रखा तौलिया व साबुन चोरी हो गया है। अन्य सामान की हिफाजत के लिए फिलहाल शौचालय पर ताला लगाया गया है। हालांकि ईओ की नाराजगी के बाद ठेकेदार ने ताला खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें