फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक है, जिसका असर लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह हवा चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक रही, जिसके बीच स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

दिसंबर माह आधा बीत चुका है। ऐसे में ठंड अपना असर दिखा रही है। नगर निगम की ओर से अभी तक अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिसकी वजह से सड़कों किनारे फुटपाथ और स्टेशन के बाहर पड़े लोग परेशान हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अलाव के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 दिसंबर से अलावा की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा अस्थाई रैन बसेरे भी शुरू करा दिए जाएंगे। उधर स्कूली बच्चों के लिए भी सुबह-सुबह स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह कोर्ट रोड पुल पर से गुजरते स्कूली बच्चे ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें