फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय परिवहन निगम की टीम ने 34 वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभागीय परिवहन निगम की टीम ने 34 वाहन किए सीज
विज्ञापन

सहारनपुर। बिना पंजीकरण, ओवरलोडिंग एवं बिना लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने 25 ट्रक और 7 ट्रैक्टर -ट्रालियों को सीज कर दिया। टीम ने 5.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने आरटीओ लक्ष्मीकांत मिश्र, एआरटीओ आरपी मिश्र, यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन के नेतृत्व में सरसावा रोड, चिलकाना रोड, नागल रोड, देहरादून रोड तथा अंबाला रोड पर खनिज से भरे ट्रकों व पॉपुलर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की चेकिंग की गई। जिनमें ये अधिकांश वाहन बिना पंजीकरण के ही चलते मिले। कुछ वाहन ओवरलोडिंग के मिले, जबकि कई पर लाइसेंस ही नहीं मिले। टीम ने 27 ओवरलोड खनिज से भरे ट्रक व पापुलर से भरी सात ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। इस दौरान टीम ने 5 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला किया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि ओवरलोड एवं बिन पंजीकरण वाहनों की जांच के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें