फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा फूले चौक में जा घुसा डीसीएम, इमारत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कोहरे के साथ चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम कस्बे के ज्योतिबा फूले चौक में जा घुसा। इससे चौक की इमारत डीसीएम पर गिर गई। हालांकि इस हादसे में ज्योतिबा फूले की प्रतिमा सुरक्षित रही। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम से निकाल कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। हाईवे निर्माण कंपनी के इंजीनियरों की मदद से मूर्ति को सुरक्षित निकालकर पूर्व विधायक की सपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तीन बजे कोहरा था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक डीसीएम की चालक को नींद की झपकी आ गई जिसमें मुजफ्फरनगर की ओर आ रहा डीसीएम कस्बे के ज्योतिबा फूले तिराहे में जा घुसा। इससे तिराहे पर बनी इमारत डीसीएम पर गिर गई। हालांकि इमारत के अंदर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति सुरक्षित रही। हादसे में चालक फरमान पुत्र शकील निवासी थल थाना रमाला जिला गाजियाबाद तथा परिचालक शौकीन पुत्र गय्यूर गांव आसन थाना रमाला जिला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में गाड़ी से निकालकर रात में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। तिराहे के अंदर फंसी डीसीएम को निकालने के लिये भारी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि इमारत के अंदर मूर्ति को पहले सुरक्षित बाहर निकलना था। इसके लिये थाना प्रभारी सरिता सिंह ने हाईवे निर्माण कंपनी के इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर प्रतिमा को सुरक्षित बाहर निकलवाया।
हादसे की सूचना के बाद सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसे हटाने के लिए मौके पर पीएसी लगानी पड़ी। इसी बीच पूर्व विधायक जगपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया की डीसीएम को निकलने का कार्य रात में किया जाएगा। इसकी वजह तिराहे पर वाहनों की ज्यादा भीड़ का रहना है। रात में यातायात भी कम रहता है। वैसे भी डीसीएम के निकलते ही इमारत भी नीचे गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें