फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने सरकार से जल्द ही मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर धरने में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने लंबे समय से नायब तहसीलदार के पद पर राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्ग से प्रोन्नति की पहली व्यवस्था को यथावत रखने, राजस्व निरीक्षक का वेतन अन्य विभागों के निरीक्षक संवर्ग के राज्य कर्मियों के बराबर करने की मांग की। उन्होंने सहायक भूलेख अधिकारी के रिक्त पदों पर पूर्व निर्धारित कोटे के अनुसार नियुक्ति किए जाने सहित अन्य मांग भी की। अध्यक्षता रमेश चंद वर्मा, संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया। रिजवान अहमद, गौरव कुमार, राजेंद्र कुमार सैनी, ब्रह्मपाल सिंह, अशोक कुमार सैनी, अरविंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, तेजपाल सिंह, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें