फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण से क्षुब्ध व्यापारियों ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण से क्षुब्ध व्यापारियों ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका
विज्ञापन

बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून फोरलेन निर्माण को लेकर हटाए गए अतिक्रमण में अफसरों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार की शाम सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष व एसडीएम बेहट का पुतला फूंका।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी बेहट की अगुवाई में राजस्व टीम, एनएच अधिकारियों और पुलिस बल ने जेसीबी चलवा कर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया था। आरोप है कि इस दौरान व्यापारियों को दुकानों में रखा सामान तक हटाने की मोहलत नहीं दी गई। इससे उनका काफी सामान बरबाद हो गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार की शाम सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप व उपजिलाधिकारी बेहट का पुतला फूंका। व्यापारियों का आरोप है कि एसडीएम की तानाशाही के चलते कस्बे में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों का भारी नुकसान होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने 36 घंटे बाद भी कोई सुध नहीं ली। व्यापारियों का आरोप है कस्बे में करीब दो माह से उनके प्रतिष्ठानों के सामने निर्माण कंपनी ने खोदाई करा रखी है। इससे व्यापारियों को दीपावली के त्योहार पर भी भारी नुकसान की मार झेलनी पड़ी। तब तहसील प्रशासन कहां गहरी नींद में सोया हुआ था। अब बिना मुआवजे दिये बल्कि मकानों पर जेसीबी चला कर लोगों के पूरे के पूरे मकान ही ध्वस्त कर डाला है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, ध्मवीर सिंह, रिषी, पूर्ण कांबोज, लवली आहूजा, जोनी, डा अश्वनी, श्यामलाल, घनश्याम, संदीप कुमार, राकेश, संदीप सैनी आदि शामिल रहे। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी बेहट एसएन शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि सब कुछ नियमानुसार किया गया है, जबकि भाजपा सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की पहले कोई जानकारी नहीं मिली। उन्हें सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम से ध्वस्तीकरण की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के साथ हैं। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप का कहना है कि उपजिलाधिकारी बेहट की पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की जाएगी। यदि उपजिलाधिकारी बेहट की कार्यप्रणाली में दोष पाया जाता है तो उन्हें दूसरे जनपद भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें