फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लिंक नहर से पानी मिलने की आस जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। मंगलवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा सिंचाई विभाग व नलकूप विभाग के अधिकारियों के साथ मौरा गांव स्थित गंगनहर और यमुना नहर के उस प्वाइंट पर पहुंचे जहां से क्षेत्र के किसान गंगनहर से पानी लेने की मांग पिछले कई वर्षों करता चला आ रहा है। काफी जद्दोजहद के बीच राहुल लखनपाल शर्मा ने पीड़ित ग्रामीणों की मांग पर मौजूद अधिकारियों से नल्हेड़ा रजबहे की खुदाई कराकर गंगा की नहर से किसानों को अतिरिक्त पानी दिलाने की बात कही। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अगले दो दिन में इसका प्रस्ताव बनाकर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीस वर्षों से यमुना नहर से जड़ौदापांडा क्षेत्र के गांव शेरपुर, घिसरपड़ी, मौरा, जयपुर, हसनपुर लौटनी, तिलफरा, नयागांव, बालूमाजरा, कल्लनहेड़ी, ऊमरी मजबता सहित करीब 14 गांव के किसानों को पहले यमुना नहर से ही खेती करने के लिए पानी की सप्लाई होती थी। किसानों का कहना है कि अब उन्हें यमुना से खेती करने के लिए नल्हेड़ा रजबहे में बिलकुल भी पानी नहीं मिल रहा है। इसी के चलते पीड़ित किसान पिछले दस वर्षों से क्षेत्र से होकर गुजर रही गंगा की लिंक नहर से मात्र 35 क्यूसेक पानी नल्हेड़ा रजबहे में दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। पानी नहीं मिलने से पीड़ित किसानों ने अनेक आंदोलन किए। तमाम प्रयासों के बाद भी गंगा की लिंक नहर से पानी नहीं मिलने से पीड़ित किसानों ने पहले गंगा अवतरण संघर्ष समिति का गठन किया, बाद में अपने-अपने करीब 14 गांव में राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधियों को पानी नहीं मिलने से पीड़ित सभी उक्त गांव के किसानों ने बैनर व पोस्टर लगाकर गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी।
इसी के चलते मंगलवार को पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता जलज कुमार शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मौरा गांव पहुंचे। काफी देर तक उन्होंने ग्रामीण को यमुना नहर से 140 क्यूसेक पानी देने के बारे में समझाया लेकिन ग्रामीण यमुना नहर से पानी लेने के लिए तैयार नहीं हुए। कहा कि जब यमुना में पानी ही नहीं है तो किसानों को कहां से मिलेगा। इसी बीच मौके पर पहुंचे सांसद के भाई राहुल लखनपाल ने अधिकारियों से नल्हेड़ा रजबहे की मौरा गांव से आगे खुदाई कराकर 35 क्यूसेक पानी गंगा की लिंक नहर से दिलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर अधिकारियों ने अगले दो दिन में प्रस्ताव बनाकर देने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बालूमाजरा कर्णसिंह, नितिन राणा, आदेश त्यागी, पूर्व प्रधान कृष्ण्पाल सिंह, पूर्व प्रधान विदुर त्यागी, मोनू त्यागी सहित काफी संख्या में गंगा अवतरण संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गंगा अवतरण संघर्ष समिति संयोजक स्वामी सागर सिंधु महाराज ने कहा कि उनका व्यक्तिगत रूप से किसी से बैर नहीं है। जनहित में जो भी किसानों को गंगा से पानी दिलाएगा वे तन मन धन से उसके साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें