फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया रजबहों का निरीक्षण

विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को रजबहों की सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अवर अभियंता से रजबहे का तल मानकों के अनुरूप एक समान नहीं के बारे में जानकारी मांगे। उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता से संबंधित अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्राम बाबैल रजबहे और ग्राम दाउदपुरा स्थित रजबहों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गंदेवड़ रजबहे का निरीक्षण किया। इस रजबहे की लंबाई 3.899 किलोमीटर है। जिसमें पानी का डिस्चार्ज 19 क्यूसेक है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान रजबहे के तल का लेवल एक समान नहीं होने पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अपर अभियंता से इसका कारण के बारे में जानकारी ली। अवर अभियंता के उत्तर से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से संबंधित अवर अभियंता से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें