फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की छह शुगर मिलों को 401 क्रय केंद्र आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेराई सत्र को प्रारंभ कराने की तैयारियों में जुटे गन्ना विभाग ने शुगर मिलों के लिए सुरक्षण प्रस्ताव जारी कर दिया है। गन्ना विभाग ने जनपद में शुगर मिलों को इस बार 401 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए हैं। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी बिडवी और टोडरपुर मिल के क्षेत्रों में किसानों की सुविधा के लिए कई नए क्रय केंद्र दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने चीनी मिलों के लिए सुरक्षण को जारी कर दिया गया है। इसमें सहकारी क्षेत्र की किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा को 39, सहकारी चीनी मिल नानौता को 59 और निजी क्षेत्र की देवबंद शुगर मिल को 116 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल को 77, गागलहेडी स्थित दया शुगर मिल को 43 और शेरमऊ स्थित उत्तम शुगर मिल को 70 क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। जबकि शामली की ऊन शुगर मिल को भी चार क्रय केंद्र दिए गए हैं।
ये हैं नए क्रय केंद्र
सहारनपुर। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में कई नए गन्ना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नगला नसीराबाद, जानखेडा द्वितीय, सहजी, रसूलपुर टांक, मुथरा द्वितीय, उंचागांव, बलियाखेडी, भलस्वा, कमालपुर, बिडवी द्वितीय, रेडी मलकपुर, फंदपुरी द्वितीय, बांदूखेड़ी, पठेड, रुहालका, हरिपुर, दीपाखेड़ी द्वितीय, शेरपुर द्वितीय, सलेमपुर गदा, कुम्हारहेडा, तल्हेड़ी रोड, बल्लामाजरा ओर डालेवाला द्वितीय क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

-------------------------
28 अक्तूबर से शुरू होगा जिले में पेराई सत्र
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सबसे पहले नानौता शुगर मिल 28 अक्तूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। देवबंद 29 या 30 अक्तूबर को चलेगी जबकि गागलहेड़ी, गांगनौली, शेरमऊ चार नवंबर और सरसावा छह नवंबर को अपने पेराई सत्र की शुरूआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें