फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अक्तूबर तक पेराई शुरु न होने पर आंदोलन -

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि यदि 27 अक्तूबर तक शुगर मिलें नहीं चलीं तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में 27 अक्टूबर तक चीनी मिलें नहीं चलीं तो अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने धान खरीद केंद्रों को चलवाने, अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में चकमार्गों की पैमाइश कराकर उन्हें पक्का कराने और विकास खंड नागल के गांव खटौली एवं बसेड़ा पहाड़पुर के अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने सहित अन्य मांग की। अध्यक्षता सरदार भोला सिंह और संचालन चौधरी अशोक कुमार ने किया। मेवाराम, जगपाल सिंह, विशाल त्यागी, सुमित, रघुवीर, इमरान, संजय चौधरी, मुकेश तोमर, नरेश स्वामी, बृजपाल सैनी, महीपाल, संजील, अंकुर, केहर सिंह, मनोज, अनुज, अजय कांबोज, कान सिंह, भूपेंद्र त्यागी, काला, राजेश, पप्पू, सागर, सलीम, मेहरबान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें