सहारनपुर। जिला स्तरीय इंटर स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए जोर आजमाइश की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजेश जैन ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेल और कला के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। प्रतियोगिता में स्प्रिंग बैल्स स्कूल, सेंटर मैरी स्कूल, बजाज स्पोर्ट्स एकेडमी, केएलजी पब्लिक स्कूल, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल, बजाज इंटरनेशनल स्कूल, सहारनपुर टैलेंट स्पोर्ट्स एकेडमी, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में बजाज इंटरनेशनल स्कूल पहले, सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल दूसरे और सेंट मैरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में स्प्रिंग बैल्स स्कूल ने पहला, ब्राइट होम स्कूल नानौता ने दूसरा तथा केएलजी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता, बीके भरत, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रवेश सैनी, अमित कुमार, अनुज चौधरी, करण कुमार, श्रीपाल, विशू, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।