सहारनपुर। चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की शाम को देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी। रुकने से पहले ही हनीफ (63 वर्ष) पुत्र अब्दुल शकुर निवासी खड़ंजा, जिला हरिद्वार ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शोर मचा दिया और तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल यात्री को जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हनीफ का पैर कट गया है। आरपीएफ ने घायल के परिजनों को सूचना दी है।