फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव माटकी झरोली में छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक रमेशचंद ने कहा कि नारी शक्ति को आगे बढ़कर स्वरोजगार को अपनाना चाहिए। इससे परिवार की आय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण विकास केंद्र के निदेशक डॉ. आरपी सारस्वत ने कहा कि स्वयं सहायता समूह का उद्देश्य अपने बूते कुछ नया करके दिखाने का है। पंजाब नेशनल बैंक इसके लिए समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है। कार्यक्रम संयोजक और प्रशिक्षक अमित कुमार चौबे ने कहा कि बेरोजगारी आज अपने चरम सीमा पर है, जिसे नौकरी के माध्यम से तो नहीं बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से हटाया जा सकता है। स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण आपके अंदर आत्मविश्वास को जगाकर आपके हुनर को एक दिशा प्रदान करता है। जिससे आप अपने घर में ही स्वरोजगार शुरू करके आमदनी का जरिया बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस छह दिवसीय प्रशिक्षण में 33 महिलाओं को झाड़ू निर्माण, अचार पापड़ मुरब्बा, दोना पत्तल बनाने सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे। नेहा जिंदल, शरणजीत कौर, अरुण जैन, रामविलास, लक्ष्मण आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें