फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने भीम आर्मी को भेजा अपना संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनी के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली पहुंचे मुफ्ती अहमद गौड़ ने पढ़कर सुनाया संदेश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई को लेकर रविवार को दिल्ली में दलितों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी तो नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने अपना संदेश भेजकर भीम आर्मी को अपनी दुआओं से नवाजा है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली में चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को भी न्योता दिया गया था। लेकिन बंगलूरू में चल रहे इजलास की वजह से मदनी इसमें शिरकत नहीं कर सके। जिसके चलते उन्होंने मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ को अपने प्रतिनिधि के रूप में संदेश लेकर दिल्ली भेजा। संदेश में कहा है कि आजादी से लेकर आज तक मुल्क में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और इस मुल्क के सैक्यूलिरिज्म को समाप्त किया जा रहा है। कहा कि मुझे खुशी है कि भीम आर्मी और उससे जुड़े लोग मजहब से ऊपर उठकर प्यार और महोब्बत के संदेश को आम कर रहे हैं। इसलिए मेरी नेक तमन्नाएं उनके साथ हैं। संदेश लेकर पहुंचे मुफ्ती अहमद गौड़ ने दलितों के धरना प्रदर्शन में कहा कि आज हमारी आवाज दबाई जा रही है। हक की आवाज बुलंद करने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। मगर वो लोग यह जान लें कि सच्चाई की आवाज को जितना दबाया जाता है वो उतनी ही ऊपर उठती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें