फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करते पकड़े गए तो जाओगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम ने खुले में शौच करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। खुले में शौच करते पकड़े जाने पर पहली और दूसरी बार में जुर्माना लगाने तथा तीसरी बार पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने का निर्णय लिया गया है। नगरायुक्त की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

नगर को ओडीएफ बनाने के लिए नगर निगम इन दिनों एड़ी चोटी के जोर लगा रहा है। व्यक्तिगत, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और उनकी टीमें सुबह पांच बजे अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। घरों में शौचालय बन जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगरायुक्त ने खुले में शौच करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। अब नगर निगम की टीमें सुबह-सुबह छापेमारी कर खुले में शौच करने वालों को पकड़ेंगी। पहली बार पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर यही जुर्माना एक हजार रुपये हो जाएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर नगर निगम संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने का काम करेगा।
शौचालयों की स्थिति
शौचालय लक्ष्य------------------लक्ष्य प्राप्ति
व्यक्तिगत शौचालच 5041--------1834
सामुदायिक शौचालयों 31----------24
सार्वजनिक शौचालय 52-----------51
शौचालय नहीं है तो निगम से करें संपर्क
नगर निगम क्षेत्र में बसे जिन लोगों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय नहीं हैं, वह नगर निगम पहुंचकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर शौचालय का निर्माण करा सकते हैं। व्यक्तिगत शौचालय के लिए नगर निगम आठ हजार रुपये की मदद दे रहा है। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय का मोटा बजट भी नगर निगम के पास बचा है। ऐसे में जरूरतमंद लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जब तक लोग खुले में शौच करते रहेंगे तब तक शहर के स्मार्ट सिटी बनने की कल्पना नहीं की जा सकती है। हम शहर को ओडीएफ बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं, मगर इसके बावजूद कुछ लोग शौचालय होने के बावजूद खुले में ही जा रहे हैं। ऐसे लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें सुबह-सुबह क्षेत्रों में जाकर छापेमारी करेंगी। खुले में शौच करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के साथ ही जेल भेजने का काम भी किया जाएगा। यदि लोग किसी भी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो खुले में शौच करने से बचें और शौचालय का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें