फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की नजरों में हार गई केंद्र सरकार : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की नजरों में हार गई केंद्र सरकार : रावत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में संख्या बल के आधार पर भले ही केंद्र सरकार जीत गई। लेकिन अब जनता की नजर में वह हार गई है। अगले लोकसभा चुनाव में देश का मतदाता एनडीए को उसकी हकीकत से रूबरू करा देगा।
विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली जाते वक्त छुटमलपुर में उत्तराखंड वक्फ एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा और अन्य समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस द्वारा पूछे गए एक भी सवाल का जवाब पीएम मोदी ने नहीं दिया। भाजपा ने चार साल तक जनता और लोकसभा को भ्रमित करने का काम किया है। अभी तक किए गए वादों में से कोई पूरा नहीं किया गया है। काले धन में से 15-15 लाख रुपये प्रत्येक बैंक खाते में देने का दावा खोखला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि राज्यों में होने वाले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस की वापसी का मन बना चुकी है। महागठबंधन पूरी तरह भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर चौधरी मनोज, चौधरी बबलू, उसमान मलिक, फरमान मलिक, अरशद मलिक, नौशाद अहमद, नासिर प्रधान, अब्दुल हसीब, अरविंद कांबोज आदि ने पूर्व सीएम का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें