फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को वैश्य रत्न और वैश्य श्री से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभाओं को वैश्य रत्न और वैश्य श्री से नवाजा
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा ने प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे वैश्य समाज के लोगों को वैश्य रत्न और वैश्य श्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और उत्तराखंड़ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में पूर्व प्रधानाचार्य जेपी अग्रवाल, चिकित्सा में डा. आरके गोयल, डा. नंद किशोर अग्रवाल, डा. आशा गोयल, राजनीति में नगर विधायक संजय गर्ग, कला क्षेत्र में केके गर्ग, समाजसेवा में राज किशोर, अजय सिंघल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रिका वैश्य भारती का विमोचन किया गया। मानसी और गीतांजलि संस्था द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुुत किए गए। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, संयोजक आशु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, महामंत्री विनीत गर्ग, ब्रिजेश गुप्ता, सौरभ मित्तल सहित समाज के पार्षद और सभासद मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों सहित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता अमर गुप्ता और संचालन दीपिक गुप्ता, शेफाली गुप्ता, प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें