फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी चयन के लिए शासन से विशेषज्ञ सलाहकार मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित की जाने वाली पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) के लिए शासन से विशेषज्ञ सलाहकार मांगा गया है। इस संबंध में कमिश्नर की ओर से प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है। माना जा रहा है कि पीएमसी इसी महीने फाइनल कर ली जाएगी, जिसके बाद योजना के तहत शहर का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में सहारनपुर का चयन 19 जनवरी 2018 को हुआ था। यानी चयन हुए पांच महीने 22 दिन बीत चुके हैं, मगर अभी तक योजना के तहत एक रुपया भी सहारनपुर के विकास पर खर्च नहीं हुआ है। इसकी प्रमुख वजह पीएमसी का चयन नहीं होना है। बता दें कि पीएमसी के लिए नगर निगम ने करीब तीन महीने पहले विज्ञापन जारी किया था, जिसमें देश भर की 15 कंपनियों ने टेंडर डाले थे, मगर उनमें से 13 कंपनियों ने बिना किसी कारण के नाम वापस ले लिए थे। नियमानुसार दो कंपनियों के साथ टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती थी। ऐसे में नगर निगम ने पिछले महीने दोबारा विज्ञापन निकाला। मगर हैरत की बात कि दूसरी बार केवल दो ही कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। नियमानुसार अब इन दो कंपनियों में से ही किसी एक कंपनी का चयन पीएमसी के लिए किया जाना है। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि पीएमसी के चयन के लिए कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें कंपनी के चयन के लिए विशेष सलाहकार भेजने की मांग की गई है। शासन ने विशेषज्ञ सलाहकार मांगने का मकसद कंपनी के चयन में पारदर्शिता बनाए रखना और योग्य कंपनी का चयन करना है। माना जा रहा है कि पीएमसी का चयन इसी महीने कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना में पीएमसी का बड़ा रोल है, जो डीपीआर आदि बनाएगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि पीएमसी के चयन के बाद योजना के तहत शहर में जल्द ही काम शुरू होंगे।
इन कमेटियों का भी हुआ गठन
- नौ सदस्यीय एसवीपी (स्पेशल प्रपज व्हीकल कमेटी) का गठन।
- सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी बनाई।
- एडवाइजरी फोरम का गठन भी किया, जिसमें सांसद, विधायक समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल।

पीएमसी के लिए मात्र दो कंपनियों ने टेंडर डाले हैं, जिनमें से किसी एक कंपनी का चयन किया जाना है। इस संबंध में कमिश्नर की ओर से प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है, जिसमें पीएमसी के चयन के लिए मार्गदर्शक भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें