फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मैरी एकेडमी में मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मैरी एकेडमी में मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में शनिवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और 12वीं के टॉपर्स को नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य फादर थारसिस के निर्देशन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एसडीए के पूर्व उपाध्यक्ष एसएस आर्या रहे। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के बैंड द्वारा मधुर धुन बजाकर की गई। विद्यार्थियों ने स्वागत में समूह गान गाया। नव गठित विद्यार्थी मंडल ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए और सदनों के ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थी मंडल और सदनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्कूल में पहला स्थान पाने वाले को चार हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे छात्र को तीन हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को दो हजार रुपये का ईनाम दिया गया। सम्मानित होने वालों में मुस्कान, स्वास्तिक कुमार, तुषार कुमार, समीर अंसारी, वंशिका नरूला, अभिनव अरोड़ा, मौनशिका चौधरी, सारंग गुप्ता, इकजोत सिंह, वंशिका सिंह, अनुज जॉय, मान्वी शामिल रहे। कार्यक्रम में सिस्टर जैंसी, सिस्टर ग्लैडिस, सिस्टर माया, निकुंज जैन, अरविंद कुमार, इआर मैसी, ललित, तेजस्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें