फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में चमके उतर प्रदेश के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता 14 से 17 मई तक झारखंड में आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन रजत और नौ कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कुराश संघ के सचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड कुराश संघ के द्वारा कराया गया, जिसमें देश के 25 राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश की ओर से 30 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार में पवन कुमार, 50 किलोग्राम भार में आशुतोष और ओपन भार में सुनील यादव ने रजत पदक जीता। 35 किलोग्राम भार में अब्दुल नूर, 40 किलोग्राम भार में आयुष सोलंकी, 45 किलोग्राम भार में सत्यम वर्मा और प्रिंस ने कांस्य पदक हासिल किए। बालिकाओं के 32 किलोग्राम भार में कीर्ति, 40 किलोग्राम भार में संजना, 36 किलोग्राम भार में मुस्कान, और 44 किलोग्राम भार में अंजली और हर्षिता ने कांस्य पदक हासिल किए। संघ उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, अजय, भावना, मोहित, किरन, अंशुल, अरुण, देवेंद्र, राजीव, संजीव, रविकांत, निकुंज, रेनु आदि ने बधाई दी।
एथलेटिक्स का ट्रायल 23 मई को होगा
सहारनपुर। एथलेटिक्स की जिला स्तरीय टीम के लिए 23 मई को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी इलाहाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल में अंडर-18 बालक और बालिका हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ी का जन्म 24 जुलाई 2000 से 23 जुलाई 2002 के मध्य होना चाहिए। ट्रायल के दौरान आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। बालकों के लिए ट्रायल शुल्क 200 और बालिकाओं के लिए सौ रुपये रखा गया है। दो इवेंट में हिस्सा लेने पर यह शुल्क क्रमश: 250 और 150 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें