फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज समाप्त हो जाएगा किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 2017-18 का शुक्रवार को समापन हो जाएगा। मिल प्रधान प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान शुक्रवार को अपना गन्ना मिल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मिल के 2017-18 का पेराई सत्र 11 नवंबर 2017 से प्रारंभ हुआ था, जो कि 18 मई 2018 को समाप्त होने जा रहा है। किसान शुक्रवार (आज) अपना गन्ना मिल में डाल सकते हैं। गन्ना डालने की प्रक्रिया समाप्त होने पर पेराई सत्र का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल द्वारा दिनांक 16 मई 2018 तक 79 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गयी जो कि बीते 10 वर्षों की अधिकतम पेराई है। इसके अलावा मिल द्वारा 76 लाख 77 हजार 750 कुंतल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है, जो कि अब तक का सर्वोच्च उत्पादन है। इस वर्ष मिल की रिकवरी टू डेट 9.80 प्राप्त की जा रही है, जो कि विगत 10 वर्षों की अधिकतम रिकवरी है। मिल प्रबंधक ने बताया कि मिल समिति द्वारा 1 फरवरी 2018 तक का किसानों का गन्ना भुगतान किया जा चुका है। 10 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक मिल द्वारा किसानों को 122 करोड़ 96 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 114 करोड़ का भुगतान अभी बाकी है, जिसे जल्द ही किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष शीरे के न उठने एवं चीनी के दाम कम होने के कारण यह समस्या आ रही है। शेष शीरे की कीमत तकरीबन 2 करोड 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बार कुल 187 दिन चीनी मिल चली है, जबकि बीते वर्ष मिल कुल 166 दिन ही मिल चली थी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए मिल में गन्ना डालने के एक माह के भीतर उनके खाते में 5.5 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से पेमेंट उनके खाते में जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा भी 10 रुपये प्रति कुंतल के अनुसार किसानों के खातों में धनराशि भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान मिल उपप्रबंधक डीएस कुशवाहा, डिस्टलरी मैनेजर प्रदीप पुंडीर, श्रम कल्याण अधिकारी ब्रिजेश दूबे, अनिल शर्मा, प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें