फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के दिनों में 24 घंटे बिजली व पानी आपूर्ति करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान में 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

और पानी आपूर्ति करने की मांग
देवबंद। रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है। ऐसे में अकीदतमंद रमजान की तैयारी में जुट गए हैं। इन तैयारियों के बीच, नगर की सामाजिक संस्था विकास एवं सुरक्षा समिति ने रमजान माह के दिनों में 24 घंटे बिजली और पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग की है।
रविवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश कंसल के आवास पर बैठक में समिति के वार्षिक चुनाव और ईद मिलन समारोह को लेकर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संरक्षक अशोक गुप्ता ने पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें नीरज कुमार कंसल अध्यक्ष, अरुण त्यागी उपाध्यक्ष, रेहान अहमद महामंत्री, डा. आजम उस्मानी सहमंत्री, विनय त्यागी कोषाध्यक्ष और संदीप गुप्ता को आडिटर चुना गया। समिति की ओर से ईद मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का संयोजक अशोक गुप्ता को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन निर्वाचित होने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन अरुण त्यागी ने किया। बैठक में डा. मुजम्मिल हसन, विजेश कंसल, देवीदयाल शर्मा, हाजी निसार अहमद, सुभाष त्यागी, राजबल त्यागी, विनय त्यागी, योगेश त्यागी, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें