फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की बरामदगी के लिए थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाने क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला फुसलाकर जाने के मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने गांव में पंचायत कर थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 18 अप्रैल रात 11 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला की उसकी बहन को बहला फुसलाकर जिला शामली के गांव खंदरावली निवासी मोनू पुत्र सुरेश ले गया है। इसमें उसका सहयोग उसकी मामी के साथ ही गांव भांकला के सचिन पुत्र विरेन्द्र, चीकू पुत्र ओमपाल ने किया है। आरोप है कि जब मुख्य आरोपी मोनू के मामा व मामी से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
इस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत में लोगों ने कहा कि एक साजिश के तहत लड़की को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। यदि पुलिस ने लड़की का शीघ्र ही बरामद नहीं किया तो वह आगे की रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद पंचायत में उपस्थित लोग थाने पहुंचे। जहां उन्होंने लड़की की बरामदगी को लेकर थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मोनू पुत्र सुरेश, राकेश देवी, सचिन पुत्र विरेन्द्र, चीकू पुत्र ओमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें