फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की सकुशल बरामदगी को पिता काट रहा पुलिस के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। तीन दिन पूर्व युवक द्वारा नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रविदास मार्ग की एक बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 अप्रैल की सवेरे करीब 4.30 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। लोगों ने उसे बताया तो वह उक्त युवक के घर गया और उसके परिजनों से बेटी के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह तहरीर देकर कोतवाली के चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है। उसने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने तथा बेटी की सकुशल बरामदगी दी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें