फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग की उप सचिव ने सरकारी योजनाओं की प्रगति जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम स्वराज अभिराज कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार में नीति आयोग की उपसचिव सुश्री अनामिका सिंह ने ग्रामीणों से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला, जनधन, उजाला, इन्द्रधनुष, जीवन ज्योति, स्वास्थ्य सुरक्षा आदि योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं का लक्ष्य पांच मई तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नीति आयोग की उपसचिव अनामिका सिंह गांव दासावाला के प्राथमिक स्कूल में पहुंची। उपसचिव ने स्कूल में मौजूद ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में शौचालय होने तथा उनके प्रयोग के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया उज्ज्वला योजना में आठ पात्र लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं, जबकि 16 पात्र अभी भी शेष है। जनधन के 216 खाते ग्रामीणों द्वारा संचालित किये जा रहे है। उजाला योजना में ग्रामीणों को एलईडी बल्ब न मिलने पर उपसचिव ने बीडीओ को शीघ्र ही गांव में बिजली विभाग का कैम्प लगने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्द्रधनुष योजना में टीकाकरण की जानकारी भी प्राप्त की।
ग्रामीणों ने गांव के अधिकांश लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन न मिलने की बात भी उप सचिव को बताई गयी। उपसचिव ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी सरसावा को शौचालय निर्माण, पेंशन योजना के लाभार्थियों का चयन करने , उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्षन देने, बिजली के कनेक्शन देने आदि सभी योजनाओं के शेष कार्यों को पांच मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए, वह उनका हक है। बीडीओ सरसावा आरपी शर्मा ने उपसचिव को सभी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीओ सरसावा राजबीर सिंह सैनी, एडीओ कोआपरेटिव संजीव कुमार सैनी, सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण अतुल कुमार, ग्राम सचिव सुभाष बर्मन, प्रधान पिंकी देवी सहित आंगनबाड़ी, स्वास्थय विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें