फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार में पुलिस से अपमानित हो रहे हैं भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कई दशक के लंबे इंतजार के बाद सूबे में सत्ता में आई भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपनी ही सरकार में तहसील थानों में अधिकारियों से अपमानित होना पड़ रहा है। सुनवाई न होने और सम्मान न मिलने से आहत क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कुछ कार्यकर्ताओं ने सीधे सीएम के पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने बेहट सीओ व कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के बेहट, साढ़ौली कदीम और बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्षों ने पिछले महीने सीएम के पोर्टल पर शिकायत की, कि उनके क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील और थानों में अधिकारी भाजपाइयों को अपमानित कर रहे हैं। इतना ही नहीं शिकायत में यह भी आरोप लगाए गए है, बेहट सीओ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सरकार की सख्ती के बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध खनन करा रहे है। गोकशी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। इसके अलावा विदेशों तक अपनी पहचान बनाने वाली बेहट फल पट्टी में पुलिस धड़ल्ले से हरे-भरे और फलदार पेड़ों का कटान भी करा रही है। किसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रति लोगों का नजरिया बदलता जा रहा है। शिकायतकर्ता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों ने सीएम से आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें