फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर माता के जयकारों से गूंजती रही शिवालिक पहाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में रविवार को अष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शनों के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में भक्तों ने धार्मिक मान्यता के अनुसार पहले बाबा भूरादेव और उनके उपरांत मां शाकंभरी देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। कई-कई घंटे लाइन में प्रतीक्षा करने के बाद भक्तों को मां के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हो रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी में इन दिनों चैत्र नवरात्र मेला चल रहा है, जिसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ चैत्र नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी पर्व होने से मां के दर्शनों के लिए सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भूरादेव मंदिर से लेकर माता के मंदिर पर मेला परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। माता के दर्शनों के लिए लाइन में लगे भक्तों द्वारा बोले जा रहे मां के जयकारों से दिन भर शिवालिक पहाड़ियां गूंजती रही। दोपहर दो बजे तक माता के मंदिर से रैन बसेरा तक श्रद्धालुओं की लाइन पहुंच गई थी, हालांकि इसके बाद भीड़ कम होने लगी थी। श्रद्धालुओं के मां के पावन चरणों में हाजिरी लगाकर प्रसाद का भोग लगा रहे थे। परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने मां से मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें